फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खांदी कटने से 80 बीघा फसल डूबी

विज्ञापन
रामपुर माइनर की खांदी की मरम्मत करते मजदूर। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
चकलवंशी। रामपुर, मेथीटीकुर व चमियानी माइनर की खांदी कटने से 80 बीघा गेहूं व सरसों की फसल डूब गई। किसानों ने तहसील प्रशासन को सूचना दी है।
विज्ञापन

शारदा नहर हरदोई ब्रांच की गोपालपुर से रामपुर माइनर निकला है। पानी के तेज बहाव से माइनर की खांदी कट गई। इसके अलावा मेथीटीकुर माइनर की खांदी भी कोरारीकला गांव के पास कटी। इससे खेतों में पानी भर गया। पानी भरने से 50 बीघे में बोई गई गेहूं व सरसों की फसल डूब गईं। सेक्शन इंजीनियर ज्ञानेंद्र कुमार चौरसिया व अवर अभियंता संदीप कुमार मौके पर पहुंचे और खांदी बंधवाई। उधर, बुधवार शाम चमियानी माइनर की भी खांदी कटने से 30 बीघा में बोई गई गेहूं व सरसों की फसल भी डूब गई।
विज्ञापन

ऊंचगांव माइनर की खांदी बुधवार सुबह जगदीशपुर गांव के पास कट गई। इससे पानी नजदीक के खेतों में भर गया और 40 बीघा फसल डूब गई। ग्रामीणों ने नहर विभाग से लेकर तहसील के अधिकारियों को सूचना दी लेकिन शाम तक कोई भी अधिकारी माइनर की खांदी बंधवाने नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने बताया कि इसी जगह पर 23 दिसंबर को भी खांदी कट गई थी। इसमें 30 बीघा फसल डूब गई थी। वह पानी अभी सूख नहीं पाया कि बुधवार को फिर से फसल जलमग्न हो गई। एसडीएम रामदत्त राम ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी थी। खांदी बंधवाने के लिए नहर विभाग के अधिकारियों से कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें