फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह अजगर मिलने से हड़कंप

विज्ञापन
खेत में मिले अजगर। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
मौरावां/गंजमुरादाबाद। ग्राम दिगपालगंज मजरे असरेंदा में मंगलवार को खेत में पांच अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं गंजमुरादाबाद में भी एक अजगर मिला।
विज्ञापन

गंगाचरण पाल के खेत के पास मंगलवार को बच्चे जानवर चरा रहे थे। तभी उन्हें एक बड़ा अजगर दिखा। अजगर ने एक बंदर को दबोच रखा था। बच्चों ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को जानकारी दी। खेत की मेड़ पर एक बड़ा बिल दिखाई दिया। उसकी खुदाई की गई तो अंदर पहले चार छोटे अजगर दिखे। ग्रामीण पांचों को बोरी में भरकर गांव ले आए और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। टीम के साथ पहुंचे वन दारोगा विकास वर्मा ने बताया कि अजगर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिए गए हैं। उधर, गंजमुरादाबाद के ग्राम नेवल में पचनहिया के पास स्थित तालाब के पास 10 फिट लंबा अजगर राहगीरों ने देखा। प्रधान प्रवेश कुशवाहा ने वन विभाग को जानकारी दी। उप क्षेत्रीय वनाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि अजगर डड़िया सुनौरा के जंगलों में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें