फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 लाख रुपये से बनेंगी सड़कें और नालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने अपनी निधि से कस्बे की सड़कों और नालियों के निर्माण के लिए 34 लाख रुपये दिए हैं।
विज्ञापन

कस्बा सफीपुर में विभिन्न लोगों ने राज्यमंत्री से नाली व सड़क निर्माण की मांग की थी। वार्ड नंबर छह मोहल्ला टिकली में अर्जुन के घर से राम सजीवन के घर होते हुए विष्णु के आवास तक 120 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क व नाली निर्माण के लिए 10.44 लाख, वार्ड नंबर-10 सैय्यदवाड़ा में नकवी के मकान से चौमुखी चौराहा तक 80 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराने के लिए 7.12 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। वार्ड नंबर सात में बबरअलीखेड़ा में मोटेश्वर चौराहा से मदानी के घर तक 70 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण के लिए 7.07 हजार रुपये जारी हुए हैं। वार्ड नंबर छह मोहल्ला यहतगंज में शेखर के मकान से पुत्तीलाल के मकान तक 120 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य कराए जाने के लिए 8.42 लाख स्वीकृत किए गए हैं। राज्यमंत्री ने बताया कि कस्बे में सड़क व नाली निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत करके पत्र सीडीओ को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें