फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे की झमाझम बरसात से चारों तरफ पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। मात्र एक घंटे की झमाझम बारिश शहरियों के लिए आफत बन गई। डीएम आवास के बाहर जलभराव हो गया। मुख्य मार्गोें से लेकर शहर के कई मोहल्ले जलमग्न हो गए। बिजली फाल्टों में इजाफा होने से कई मोहल्लों की बिजली घंटों गुल रही।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर ढाई बजे अचानक आसमान में काले बादल छा गए। कुछ ही देर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। गांधीनगर, ईदगाह, इंद्रानगर, डीएसएन कालेज रोड, आदर्श नगर, हिरन नगर, पीडीनगर, कृष्णानगर, शिवनगर, सिविल लाइन, कब्बाखेड़ा, मौहारीबाग, कल्याणी में जलभराव हो गया। डीएम आवास के सामने, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर, पूरननगर, क्वेटा तालाब नई बस्ती, रामपुर, बंधूहार में पानी भर गया। सदर चौकी के सामने, छोटे व बड़े चौराहे पर मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया। इस दौरान पानी के बीच से निकलने के दौरान कई वाहन बंद हो गए। लोगों को धक्का लगाकर वाहन ले जाने पडे़। पुरवा में सीएचसी के सामने जलभराव होने से डॉक्टरों व तीमारदारों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जनपद में रविवार रात और सोमवार दोपहर 10 मिमी बारिश हुई। हसनगंज में 13, उन्नाव में आठ, सफीपुर में सात और पुरवा में एक मिमी बारिश से खेत पानी से लबालब हो गए। ठीकठाक बारिश होने से खेतों में रौनक लौट आई। किसान खेतों पर पहुंच गए। धान की बेड़ों (पौध) की रोपाई और खरीफ की अन्य फसलों की बुआई में किसान जुट गए। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि यह बारिश धान के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। अभी तक जुलाई में मात्र 4.05 एमएम ही बारिश हुई थी। सोमवार को अच्छी बारिश होने से फसलों को संजीवनी मिल गई है।
विज्ञापन

तेज बारिश से कई विद्युत लाइनें ब्रेकडाउन में चली गई। रविवार रात शहर में हुई एक घंटे बारिश से फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति चरमरा गई। वीआईपी क्षेत्र सिविल लाइंस सहित आधे शहर की बिजली सात घंटे गुल रही। सोमवार सुबह 10:30 बजे आपूर्ति बहाल तो हुई लेकिन आवाजाही जारी रही। कई मोहल्लों के ट्रांसफार्र्मर फुंक गए। इससे क्षेत्रों की घंटों बिजली गुल रही। आवास विकास, किला, तालिबसराय सहित दो अन्य मोहल्लों में बिजली संकट रहा। उधर, बारिश के चलते ग्रामीण इलाकों में बिजली की आपूर्ति ज्यादा खराब रही। रविवार रात को गई बिजली सोमवार दोपहर बाद तक सामान्य नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें