फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के स्वागत से चौतरफा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह के शपथ ग्रहण से पहले स्वागत से चौतरफा जाम लगा रहा। शहर में दो घंटे जाम से कड़ी धूप में राहगीर परेशान रहे। डीएम आवास से पुलिस लाइन तक सड़क के दोनों तरफ वाहन खड़े होने से और दिक्कत आई।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह व सदस्यों का सोमवार को शहर के निराला प्रेक्षागृह में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। सुबह लखनऊ आवास से उन्नाव आते समय लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बनी पुल, सोहरामऊ, नवाबगंज, दही चौकी, आवास विकास कालोनी में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जिला पंचायत अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। ढोल बजाते हुए कहीं फूल-माला पहनाकर पुष्प वर्षा की गई तो किसी ने आतिशबाजी छुड़ाई। शहर में बाबूगंज पुल पर सुबह 11 बजे से सौ से अधिक कार्यकर्ता उनके आने का इंतजार करते रहे। दोपहर 12 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष का काफिला पहुंचा तो स्वागत करने के लिए समर्थक वाहन के आगे पहुंच गए। पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
अध्यक्ष व उनके पुत्र शशांक शेखर सिंह के साथ सेल्फी भी ली। 12:30 बजे अध्यक्ष निराला प्रेक्षागृह पहुंचीं। उनके काफिले में शामिल वाहनों और जिला पंचायत सदस्यों के वाहनों को पुलिस लाइन रोड पर मोड़ दिया गया। एसपी ऑफिस तिराहा से कलक्ट्रेट की ओर का रास्ता सुबह से ही वाहनों के लिए बंद रहा। इससे वाहन पुलिस लाइन रोड व कचहरी पुल से सदर बाजार होते हुए निकले। सोमवार को कचहरी खुलने से अधिक भीड़ रही। शहर में चौतरफा जाम से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें