फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूट डायवर्जन से परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के कारण कचहरी ओवरब्रिज की ओर चौपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक रही। बड़ा चौराहा पर मौजूद पुलिस कर्मियों से कई कार सवारों की नोकझोंक हुई। पुलिस वाहन चालकों को हरदोई ओवरब्रिज की ओर जाने की बात कहकर लौटाते रहे। इससे वाहन चालकों को दिक्कत हुई। चुनाव परिणाम आने तक एसपी कलक्ट्रेट में ही डटे रहे। पुलिस बल भी चौकन्ना रहा।
विज्ञापन

सुरक्षा के तहत 18 थानों की पुलिस सुबह से ही कलक्ट्रेट व उसके आसपास तैनात रही। स्पेशल कमांडो फोर्स के साथ सर्किल के सभी सीओ हर आने-जाने वालों पर नजर रखे रहे। लोगों को एक जगह इकट्ठा नहीं होने दिया गया। एसपी आनंद कुलकर्णी भी जिला पंचायत सदस्यों के आने से पहले कलेक्ट्रेट पहुंच गए। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद वह परिसर से बाहर आ गए और एएसपी शशिशेखर सिंह व सीओ सिटी कृपाशंकर के साथ सुरक्षा के संबंध में बात की। चुनाव परिणाम आने पर एसपी गेट के बाहर ही डटे रहे।
कलक्ट्रेट के बाहर तैनात पुलिस अधिकारियों के पीने के पानी से लेकर नाश्ते की पूरी व्यवस्था रही। पुलिस तक पानी व नाश्ता पहुंचाने के लिए एक नाबालिग को लगाया गया था। पानी की कैरेट कंधे पर उठाकर नाबालिग किशोर पुलिस अधिकारियों की जी हुजूरी में लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें