शारदा नहर पुल का होता मरम्मतीकरण।
- फोटो : UNNAO
चकलवंशी। ब्रिटिश काल में बनाए गए शारदा नहर पुल की मरम्मत का काम बुधवार से शुरू हो गया। नहर विभाग ने पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग लगाकर मरम्मत शुरू कराई है।
शारदा नहर हरदोई ब्रांच पर टेनई व कोरारी कला गांव के बीच ब्रिटिश शासन काल में 1912 में नहर पुल का निर्माण कराया था। दो तल के इस पुल की खासियत यह है कि पुल के नीचे से भदनी ड्रेन निकली है और ऊपर से शारदा नहर। इसके ऊपर से आवागमन के लिए रास्ता है। पुल एक मेहराबदार डाट पर टिका है। पुल की जर्जर हालत को लेकर अमर उजाला में मंगलवार को प्रकाशित खबर के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने संज्ञान लिया और पुल की मरम्मत शुरू कराई है। पुल के ऊपर से दोनों ओर नहर पटरी पर आम रास्ता बना है। पुल का कुछ हिस्सा धंसने से कई महीने से आवागमन बंद था। आसपास गांवों के लोग इस पुल के बजाय 10 से 15 किलोमीटर का चक्कर लगाकर आवागमन कर रहे थे। पुल की मरम्मत शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है। मरम्मत करा रहे सिंचाई विभाग के जेई संदीप कुमार ने बताया कि काम एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा।