फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की दुकानों पर छापे, नौ नमूने भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। तीन टीमों ने जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में खाद की दुकानों पर छापे मारे। इस दौरान 31 दुकानों से नौ खाद के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
विज्ञापन

एसडीएम सफीपुर राजेंद्र कुमार व जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने सफीपुर व बांगरमऊ, एसडीएम हसनगंज प्रदीप वर्मा व राजेश चौरसिया के साथ कृषि रक्षा अधिकारी विकास शुक्ला ने पुरवा व हसनगंज में चेकिंग की। एसडीएम सदर सत्यप्रिय सिंह व बीघापुर के दयाशंकर पाठक के साथ उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी विकास किशोर ने सदर व बीघापुर तहसील क्षेत्र की खाद दुकानों में जाकर जांच पड़ताल की। जांच के दौरान खाद (डीएपी, यूरिया) की उपलब्धता, स्टाक, बिक्री और मूल्य की जानकारी की। इस दौरान नौ खाद के नमूने एकत्रित करके जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। एक दुकानदार का स्टाक रजिस्टर दुरुस्त न मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि खाद दुकानदारों को उर्वरक की कालाबाजारी व घटतौली न करने के निर्देश दिए गए हैं। चेतावनी दी गई कि यदि खाद की जमाखोरी की तो सीधे एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें