फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलावे पर लौटने लगे प्रवासी कामगार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कोरोना के चलते दिल्ली, मुंबई व अन्य राज्यों से घर लौटे प्रवासी श्रमिकों को अब फैक्टरी प्रबंधन ने बुलाना शुरू कर दिया है। अंतरराज्यीय बस सेवा बंद होने से सिर्फ कौशांबी तक चलने वाली राज्य परिवहन निगम की बसों में भी यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। प्रवासी श्रमिकों का कहना है कि उत्तर प्रदेश की तरह दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण कम हुआ है। बैठकी से जमा पूंजी भी खत्म हो गई है। ऐेसे में काम पर वापस जाना ही बेहतर है।
विज्ञापन

कोविड संक्रमण के चलते पिछले महीने राज्य सड़क परिवहन निगम ने अंतरराज्यीय बस सेवा रोक दी थी। इससे परिवहन निगम की बसें दिल्ली के आनंद विहार के बजाय कौशांबी तक ही जा रही हैं। दिल्ली व रूट के अन्य प्रांतों से वापसी करने वालों की संख्या घटने से बस सेवा स्थगित होने के आसार बनने लगे थे। हालांकि एक सप्ताह से यहां से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा लौटने वाले प्रवासी श्रमिकों की संख्या बढ़ गई है। उन्नाव बस स्टेशन प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि जिले के सफीपुर, बांगरमऊ व गंजमुरादाबाद में बसों की अधिकांश सीटे भर जाती हैं। अब यात्रियों की कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें