फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव वालों ने मदद कर किए बिटिया के हाथ पीले

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। पूर्व में जरूरतमंद दो बहनों की शादी ग्रामीणों द्वारा आपस में सहयोग करके कराए जाने के बाद शुक्रवार को सबसे छोटी बेटी का भी विवाह आपसी सहयोग से ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों ने कराया।
विज्ञापन

ग्राम दबौली निवासी कर्मवीर सिंह की सबसे छोटी बेटी संगीता का शुक्रवार को विवाह क्षेत्र के ही ग्राम फखरापुर निवासी अजीत सिंह के साथ हुआ। कर्मवीर सिंह पत्नी कुसुमा व बेटी संगीता के साथ ग्रामसभा की भूमि पर झोपड़ी बनाकर रहते हैं। कर्मवीर घर पर चुर्री भूनकर बेच परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनकी दो बेटियों अनीता व सुनीता का विवाह पहले भी ग्रामीणों ने सहयोग करके किया था। सबसे छोटी बेटी संगीता (24) का विवाह शुक्रवार को ग्रामीणों के सहयोग से हो सका। गरीब बेटी के विवाह में नव निर्वाचित प्रधान अजीत कुमार ने बराती व जनाती के नाश्ता व भोजन की व्यवस्था, मुन्ना बाजपेयी ने बर्तन, कपड़े, प्रवीण मिश्रा, नीरज पांडेय व मुन्ना पांडेय ने आर्थिक सहयोग किया। भोला राठौर व अमित मिश्रा ने नि:शुल्क खाना बनाने का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें