फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भवन रोशनी से सराबोर

विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर रोशनी से जगमगाया कलक्ट्रेट। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जिले के शहीदस्थल, कलक्ट्रेट, जिला पंचायत और जिला सत्र न्यायालय भवन सहित अन्य सरकारी इमारतें रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर हो गईं।
विज्ञापन

महात्मा गांधी, शास्त्री पार्क, बदरका आजाद स्मारक समेत अन्य प्रमुख स्थलों की सजावट की गई। जिलाधिकारी कार्यालय, पुलिस लाइन सहित सभी सरकारी विभागों रंगबिरंगी झालरों से जगमग हुए। पुलिस लाइन मैदान में परेड की तैयारियों को सोमवार को अंतिम रूप दिया गया। परेड मैदान को सजाया गया। रंगोली के साथ अन्य सजावट की गई। सभी थानों और कोतवाली को रंगबिरंगी लाइट से सजाया गया। एहतियात के तौर पर चेकिंग अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
फिर भी दिल है हिंदुस्तानी
उन्नाव। मोतीनगर स्थित भारतीय संगीत महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार शाम हम हिंदुस्तानी कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत साकेत पटेल, रंजना ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण कर की। शिखा सिंह, अंशिका यादव, अनुष्का वर्मा, दिव्यांशीराज, ऋषभ शर्मा, संतोष गौतम, अंश व निशांत गीत सुनाए। प्रखर परिहार ने ढोलक, तबले पर सिराज व संजीव सिंह, गिटार पर अनन्य पटेल, सहवाद्य पर अवधेश रावत व हारमोनियम पर विद्यालय के संचालक इब्राहिम शेख ने संगत की। शिखा सिंह ने ऐ मेरे वतन के लोगों, अंश ने यहां-वहां सरा जहां देख लिया, अंशिका ने धरती सुनहरी अंबर नीला व संतोष ने फिर भी दिल है हिंदुस्तानी गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। (संवाद)

गणतंत्र दिवस पर सजी सदर कोतवाली।- फोटो : UNNAO

गणतंत्र दिवस के लिए पुलिस लाइन मैदान में रंगोली बनाती महिला पुलिस कर्मी।- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें