फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खांदी कटने से सौ बीघा फसल डूबी

विज्ञापन
मेथीटीकुर के पास नहर में खांदी कटने से खेतों में भरता पानी। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
चकलवंशी। जोधाखेड़ा माइनर में खांदी कटने से सौ बीघा फसल जलमग्न हो गई। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को सूचना दी। इसके बावजूद कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के हरदोई ब्रांच शारदा नहर से गोपालपुर-पुरवा माइनर निकली है। रविवार रात मेथीटीकुर के पास माइनर में तेज बहाव से खांदी कट गई। इससे मेथीटीकुर के रामसेवक, पिंटू, नीतू पाठक, सुरेश यादव, सूघर, कल्लू यादव, मनोज तिवारी, बालकृष्ण शुक्ला आदि किसानों के खेतों में पानी भर गया।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि माइनर की सही ढंग से सफाई नहीं कराई जाती है। जिस कारण हर साल खांदी कट जाती है। जिससे फसल को नुकसान होता है। सूचना देने के बाद भी सोमवार शाम तक नहर विभाग का कोई अधिकारी खांदी बांधने नहीं पहुंचा। सफीपुर एसडीएम सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि जानकारी कराकर नहर विभाग के अधिकारियों को मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं।

मेथीटीकुर के पास नहर में खांदी कटने से खेतों में भरा पानी ।- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें