फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान नहीं निकाल सके राशि, खातों में हुआ 90 करोड़ डंप

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कार्यकाल के आखिरी दिन वेबसाइट न चलने से प्रधान एक भी रुपये का भुगतान नहीं करा सके। ग्राम निधि के खातों में 90 करोड़ रुपये डंप हो गया। सभी ग्राम प्रधानों का कार्यकाल शुक्रवार रात 12 बजे से समाप्त हो गया। एडीओ पंचायत को प्रशासक के रूप में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

जिले में 1043 ग्राम पंचायतें हैं। पांच साल पहले 2015 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुए थे। 25 दिसंबर 2015 को नव निर्वाचित प्रधानों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी। अब इस साल 25 दिसंबर को प्रधानों का कार्यकाल खत्म हो गया। पंचायतीराज निदेशक किंजल सिंह के आदेश के तहत रात 12 बजे प्रधानों को विभागीय साइट से अनरजिस्टर्ड कर दिया गया। सभी को डोंगल जमा करने के निर्देश दिए गए। कार्यकाल के अंतिम दिन शुक्रवार को पूरे दिन साइट ही नहीं चली। इस कारण प्रधान एक भी रुपये का किसी भी मद में भुगतान नहीं करा सके।
ग्राम निधि के खातों में 90 करोड़ की धनराशि बच गई है। प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में विकास कार्य के लिए 1043 ग्राम निधि खातों में 321 करोड़ रुपये भेजे थे। इसमें प्रधानों द्वारा विभिन्न विकास व निर्माण कार्यों के लिए 226 करोड़ रुपये भुगतान कराया जा चुका है। डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि अंतिम दिन साइट न चलने की जानकारी कुछ प्रधानों ने फोन पर दी थी लेकिन उनके स्तर से निस्तारण की कोई व्यवस्था न होने की जानकारी प्रधानों को दे दी थी। प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने पर एडीओ पंचायत को प्रशासक के रूप में तैनाती दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें