फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंपिंग सेट लगवा पालिका ने निकलवाया पानी

विज्ञापन
कालोनी में भरे पानी को पंपसेट की मदद से निकालते नगर पालिका कर्मी। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। जलभराव की समस्या को लेकर कांशीराम कालोनी के बाशिंदों के प्रदर्शन के बाद गुरुवार को नगर पालिका ने पंपसेट लगाकर पानी निकलवाना शुरू किया है। लोगों की मांग है कि पानी निकलवाने के साथ सीवर लाइन की सफाई व मरम्मत भी जरूरी है।
विज्ञापन

काफी समय से जलभराव और सीवर लाइनें चोक होने से मुश्किलें झेल रही कांशीराम कालोनी की महिलाओं ने बुधवार को पालिका में प्रदर्शन किया था। अधिशासी अधिकारी आरपी श्रीवास्तव ने समस्या हल करने का आश्वासन दिया था। गुरुवार सुबह पंपसेट लगाकर पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि अभी भी कई ब्लाकों में जलभराव की समस्या है। लोगों को गंदे पानी से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। कालोनी निवासी अर्चना दीक्षित, सोनी, पूजा, कल्पना आदि ने बताया कि पंपसेट से पानी निकाल कर अस्थायी तौर पर समस्या का समाधान किया जा रहा है। लेकिन सीवर लाइन की सफाई व मरम्मत जरूरी है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो कुछ ही दिनों में फिर यही समस्या होगी। ईओ ने बताया कि जो भी कार्य आवश्यक हैं उन्हें कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें