फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

56 सामुदायिक शौचालय, 16 पंचायत भवनों का लोकार्पण

विज्ञापन
पुरवा में महिला को प्रधानमंत्री आवास का प्रमाणपत्र देते विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, व - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
पुरवा। ब्लाक की विभिन्न ग्राम पंचायतों में तीन करोड़ की लागत से बने 56 सामुदायिक शौचालय और 2.88 करोड़ की लागत से बने 16 पंचायत भवनों का लोकार्पण विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने किया। प्रधानमंत्री आवास योजना में 581 लोगों को पहली किस्त जारी कर प्रमाणपत्र बांटे। सेमरीमऊ में किसान गोष्ठी में कहा कि कुछ राजनैतिक दल किसानों को बरगला रहे हैं।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को विकास की धारा में जोड़ने का कार्य कर रही है। महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्योें को सामुदायिक शौचालय की चाभी एवं उसके रखरखाव के लिए नौ हजार रुपये भी दे रही है। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का इंतजाम कर रही है। कुछ राजनैतिक दल किसानों को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। वह केवल चुनाव के लिए लड़ रहे हैं। उन्हें देश की संस्कृति व रीति-नीति से कोई लेना-देना नहीं है।
केवल चुनाव से मतलब है। लोकतंत्र में सबको बोलने का अधिकार है। उन्होंने तीन सौ जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। पुरवा विधायक अनिल सिंह ने कहा कि जरूरतमंद लोग योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए लेखपाल, सचिव आदि से संपर्क करें। इस दौरान सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद यादव, परियोजना निदेशक जनार्दन सिंह, भाजपा नेता डॉ. रजनीश वर्मा, गंगा प्रसाद वर्मा, सज्जन लोधी, मनीष तिवारी, सतीश कुशवाहा, कुंजबिहारी निर्मल व पंकज मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी संघ अध्यक्ष पुत्तनलाल पाल ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया। इससे पूर्व भाजपा नेता पीसी मिश्र ने पुरवा-मौरावा रोड पर छूलामऊ गांव के सामने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने अध्यक्ष के पहुंचने से पहले किसान गोष्ठी स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और उनके आने से पूर्व ही वहां से लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें