फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय न मिलने पर नारेबाजी

विज्ञापन
नगर पालिका में धरना प्रदर्शन करते आउटसोर्सिंग कर्मचारी। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। नगर पालिका परिषद के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के पारिश्रमिक भुगतान का मामला निपट नहीं पा रहा है। भुगतान कराने की मांग को लेकर उन्होंने सोमवार को पालिका पहुंच कर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि छह माह का भुगतान लंबित है। इससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने पालिका पहुंच कर भुगतान के संबंध में जानकारी की। इस पर एकाउंट आफिस में चेक न जारी होने की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के मुताबिक छह माह का भुगतान लंबित है। दीपावली पर एक माह का भुगतान देते हुए जल्दी ही पूरी रकम दिए जाने की बात कही गई थी। इधर उन्हें लगातार टाला जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह अधिशासी अधिकारी आरपी श्रीवास्तव ने सोमवार का भुगतान होने का भरोसा दिलाया था, लेकिन चेक नहीं जारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें