फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति: बीस महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा

विज्ञापन
जिला उद्योग कार्यालय में ओडीओपी व विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत लाभार्थियों को टूल किट दे? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘मिशन शक्ति’ के तहत जिला उद्योग केंद्र ने 20 प्रशिक्षित महिलाओं को टूल किट देकर स्वरोजगार से जोड़ा। सिटी मजिस्ट्रेट ने विश्वकर्मा सम्मान योजना के तहत 15 और एक जिला एक उत्पाद के तहत 5 महिलाओं को टूल किट भेंट की।
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट चंदन कुमार पटेल ने कहा कि प्रकृति ने महिलाओं को सृजन की मौलिक शक्ति संपन्न बनाया है। उन्हें सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबी बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। आह्वान किया कि महिलाएं स्वयं की शक्ति को पहचानें आगे बढ़ते हुए अपने पैरों पर खड़े होकर देश व समाज को तरक्की के रास्ते पर ले चलने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद योजना) में चयनित जिले के उत्पाद जरी, जरदोजी की ब्रांड एंबेसडर के तौर पर पहचान बना चुकीं जाहिरा ने कहा कि मिशन शक्ति वास्तव में महिलाओं के लिए आशा की किरण है।
जरदोजी उत्पाद के साथ राष्ट्रीय स्तर की दिल्ली हॉट में शामिल हो चुकीं तैय्यबा ने कहा कि पैशन को प्रोफेशन में बदलते हुए सफलता के अधिक अवसर प्राप्त किए जा सकते हैं। महिलाओं में बेशुमार हुनर होते हैं, लेकिन वह इनका व्यवसायिक उपयोग करने से हिचकती हैं। उद्योग केंद्र की उपायुक्त सविता रंजन भारतीय, जिला महिला कल्याण अधिकारी प्रीती, प्रशिक्षक एके श्रीवास्तव व जिला सूचना अधिकारी मधु तांबे ने भी प्रशिक्षित व प्रशिक्षु महिलाओं को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक उपायुक्त रोचना श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं ने बढ़ाईं मुश्किलें
कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। पर्याप्त कुर्सी न होने से तमाम लोगों को खड़े रहना पड़ा। इस पर मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट को सभी के लिए कुर्सियां उपलब्ध कराने के लिए मंच से कहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें