उन्नाव। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं और देश के दूसरे प्रधानमंत्री रहे लालबहादुर शास्त्री की 116वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कई स्थानों पर पौधरोपण कर सुरक्षा का संकल्प लिया।
कलक्ट्रेट में डीएम रवींद्र कुमार ने महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। डीएम ने कहा कि हम चाहे जिस पद पर हों ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठता के साथ काम करें। एडीएम राकेश सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक राकेश गुप्ता मौजूद रहे। छात्र अभिषेक कुशवाहा ने राष्ट्रपिता व पूर्व प्रधानमंत्री की स्क्रेच पेटिंग तैयार करके डीएम को सौंपी। डीएम ने प्रोत्साहन के रूप में एक हजार रुपये देकर सम्मानित किया। विकास भवन में सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने पौधरोपण किया। सहजन, अमरूद, नीम व अशोक के पेड़ लगाए गए।
गायत्री शक्तिपीठ में व्यवस्थापक सिद्धनाथ श्रीवास्तव ने गायत्री परिजनों के महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। अजय कुमार शुक्ला, सुधा दुबे, नरेश पाल, तिलक श्रीवास्तव व अशोक कुमार दीक्षित शामिल रहे। गांधी विचार मंच ने पन्नालाल पार्क में गोष्ठी की। अध्यक्ष रमाशंकर शुक्ला, महामंत्री शैलजाशरण शुक्ल, बोधशंकर दीक्षित, नसीर अहमद ने अपने विचार रखे। जनसत्ता पार्टी के जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने सरोसी में गांधी व लालबहादुर शास्त्री जयंती मनाई। बांगरमऊ में इंदिरा गांधी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महात्मा गांधी और शास्त्री की जयंती मनाई गई। प्राचार्य डॉ. सुमन गुप्ता ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। सुभाष इंटर कॉलेज, कोतवाली परिसर, सीएचसी के साथ तुलसी मंजरी सोम सुधा साहित्य ज्योति समिति के सदस्यों ने जयंती मनाई।
फतेहपुर चौरासी नगर पालिका अध्यक्ष अनिल अवस्थी व ईओ राजेंद्र कुमार दुबे ने राष्ट्रपिता के चित्र पर माल्यार्पण किया। जवाहर नवोदय विद्यालय, शहीद गुलाब सिंह लोधी पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, ब्लाक, पीएचसी में जयंती मनाई गई। मौरावां नगर पंचायत में अध्यक्ष प्रतिनिधि नवनीत शुक्ला ने महात्मा गांधी व शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। ब्लॉक, बीआरसी व अन्य संस्थाओं में भी जयंती मनाई गई। हसनगंज, मोहान नगर पंचायत में नगर पंचायत अध्यक्ष हयात रसूल, न्योतनी अध्यक्ष मनीष राठौर व ईओ रुक्मणि बिष्ट ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया। यहां महेश, मनीष शर्मा, कुलदीप, अनिकेत व वीरेंद्र उपस्थित रहे।
बीघापुर के कमलापति इंटर कॉलेज में विद्यालय के अध्यक्ष एससी बाजपेई ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक है। यहां प्रधानाचार्य राजेंद्र दीक्षित, कुलदीप अग्निहोत्री, नन्हेलाल सरोज, मानस शुक्ल उपस्थित रहे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अंकित सिंह परिहार ने ग्राम सभा सथनी बालाखेड़ा स्थित इफको केंद्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
गंजमुरादाबाद में टीम मोदी सपोर्टर संघ के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मोहित गुप्ता ने साथियों के साथ सुल्तानपुर स्थित शहीद कैलाश यादव स्मृति उपवन में पहुंच कर शहीद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां महामंत्री अजय मौर्या, रंजीत सविता, अमित कुमार, श्यामू यादव के अलावा शहीद कैलाश यादव के भाई गिरिजेश यादव, अवधेश यादव और विनय यादव उपस्थित रहे।
नवाबगंज के वन विश्राम भवन में क्षेत्राधिकारी मयंक सिंह ने महात्मा गांधी व शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। श्यामलाल इंटर कालेज के एनसीसी 57वीं बटालियन के कैडेट्स टीम ने लेफ्टीनेंट संतोष कुमार तिवारी के साथ मिलकर शहीद चंद्रशेखर आजाद पक्षी विहार परिसर में सफाई की। पुरवा के तहसील सभागार में एसडीएम राजेश चौरसिया ने महापुरुषों की जयंती मनाई। नगर पंचायत में अध्यक्ष रेनू गुप्ता व ईओ केएन पाठक ने सफाई कर्मियों को मास्क व दस्ताने बांटकर स्वच्छता का संदेश दिया। सभासद काजी शमीम अली, कुंजबिहारी, राजू साहू, मेराज, बबलू, कपिल, पंकज शामिल रहे।