फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यूआर कोड से होगा खरीदे गए यूरिया का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अब खरीदे गए यूरिया का भुगतान क्यूआर कोड के जरिये होगा। कृषि विभाग ने खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए अब खाद की बिक्री कैशलेस करने की तैयारी शुरू की है। विभाग ने सभी यूरिया विक्रेताओं को क्यूआर कोड बनवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

खरीफ की सीजन में यूरिया पिछले वर्ष के मुकाबले अधिक आई, इसके बाद भी किसान पूरे सीजन यूरिया के लिए परेशान रहे। समितियों ने मनमाने दामों पर यूरिया बेची तो निजी विक्रेताओं ने भी निर्धारित रेट से ज्यादा की वसूली की। भविष्य में ऐसी स्थिति न आए इसके लिए अब कैशलेस भुगतान की तैयारी की है। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी खाद दुकानदारों से खाद बिक्री में कैशलेस भुगतान की व्यवस्था लागू करने को कहा गया है। किसान खाद लेने के बाद क्यूआर कोड के माध्यम से सीधे दुकानदार के खाते में पैसे ट्रांसफर करेगा। उन्होंने सभी फुटकर दुकानदारों को कैशलेस प्रक्रिया अपनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें