प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर जिला अस्पताल में रक्तदान करते प्रदेश महामंत्री भाजयुमो व मौजूद पदा?
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से जिला अस्पताल में रक्त व प्लाज्मा दान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सदर विधायक सहित 22 लोगों ने रक्तदान किया।
भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री के जन्म दिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया। जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने ब्लड डोनेट किया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है। उनके नेतृत्व में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया।
मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति दिलाई। अयोध्या विवाद का अंत हुआ और वहां पर भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया। कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरा जीवन देश व जनता के हित में समर्पित कर दिया, इसलिए कार्यकर्ता अपने प्रधानमंत्री का जन्मदिवस सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे हैं। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत, भाजयुमो के प्रवीण मिश्रा भानू, सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर, जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर, कुलदीप चौहान, नगर अध्यक्ष सुशील तिवारी, विमला कुरील व सोनी शुक्ला मौजूद रहे।