बीघापुर। एमएलसी व सपा के वरिष्ठ नेता एसआरएस यादव की कोरोना से मौत के बाद लखनऊ में मंगलवार को अंतिम संस्कार के बाद बेटों ने पैतृक गांव के पास गंगा में अस्थियों का विसर्जन किया।
बीघापुर तहसील के चंदरपुर गांव के मूल निवासी समाजवादी पार्टी के नेता व एमएलसी श्रीराम सिंह यादव का सोमवार रात लखनऊ पीजीआई में निधन हो गया था। वह कोरोना से संक्रमित थे। मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार लखनऊ के भैसाकुंड घाट पर हुआ था। बुधवार को उनके बेटे सुधीर कुमार, अनिल कुमार, पौत्र उप जिलाधिकारी गौरव यादव पैतृक गांव पहुंचे। गांव के पास ही डौंडिया खेड़ा के पास कामेश्वर घाट पर धार्मिक अनुष्ठान के बाद गंगा में अस्थियों का विसर्जन किया। बाबू गंगाप्रसाद यादव, अवधेश कुमार, राघवेंद्र सिंह, शिव स्वरूप, निर्भय यादव, रजनीश वर्मा, माधव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।