फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से मृत चाचा-भतीजे के परिजनों से मिले सपाई

विज्ञापन
बांगरमऊ के चक मीरापुर गांव में मृतक रिंकू व राहुल के परिजनों को ढांढस बंधाते सपा जिलाध्यक्ष धर्म? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह यादव ने एससी एसटी प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित की। कार्यकारिणी में 55 सदस्यों को शामिल किया गया है। इसके बाद जिलाध्यक्ष बांगरमऊ विधानसभा के चक मीरापुर गांव पहुंचे। यहां 2 दिन पूर्व राहुल राठौर और रिंकू राठौर की करंट से मौत होने पर परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

परिजनों के बिजली विभाग की लापरवाही से चाचा और भतीजे की मौत होने की जानकारी देने और उल्टा विभाग द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की जानकारी देने पर जिलाध्यक्ष ने इसका विरोध किया। इसके बाद विभाग की ओर से मुकदमा नहीं लिखाने की बात कही गई। जिलाध्यक्ष ने एसडीएम से बात करके मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख की आर्थिक सहायता दिलाए जाने को कहा। उपजिलाधिकारी ने इसकी संस्तुति करते हुए बताया कि दोनों परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिजली विभाग ने मुआवजा नहीं दिया तो शासन से दोनों परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाएंगे। महासचिव सुरेश पाल, फूल सिंह, अर्जुन दिवाकर, बबलू यादव, मुकेश रावत, जितेंद्र रावत, मनोज पाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें