सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए सपाइयाें ने साइकिल यात्रा निकाली। यात्रा को बांगरमऊ विधायक बदलू खां ने झंडी दिखाई। कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर सरकार की उपलब्धियां ग्रामीणों को बताईं।
साइकिल यात्रा टाडा सातन, भड़सर नौशहरा, पैसरा, अछिरछा, गोरीमऊ, गंगादासपुर, बूलापुर, हसनापुर, फरदापुर आदि गांवों में पहुंची। यहां चौपाल लगाकर कार्यकर्ताओं ने सपा शासनकाल की उपलब्धियां बताईं। ब्लॉक प्रमुख पति डॉ. लियाकत अली ने ग्रामीणों को विधायक के प्रयास से कराए गए विकास कार्यों को बताया। इस दौरान अखिलेश यादव, आनंद कुमार यादव, रामगोपाल पांडेय, जयविंद, स्वामी शंकर यादव, रणधीर सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं ब्लॉक सिकंदरपुर सरोसी में सपाइयों ने सदर विधानसभा प्रभारी मनीषा दीपक के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली।
सदर विधान सभा अध्यक्ष रामबहादुर यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार 2017 के चुनाव में भी परचम लहराए, इसके लिए अभी से सपा को मजबूत करना है। इस मौके पर ग्राम प्रधान गंगाप्रसाद यादव व टीम के अन्य सदस्य गांव जगदीशपुर, परमनी, ऐराभदियार, इसुनियां, कंजौरा, बुलंदपुर बिधनू आदि गांवों में पहुंचे।
बीघापुर प्रतिनिधि के अनुसार विकास की राजनीति ही सर्वग्राही होती है। जातिवाद व आपसी भाईचारा बिगाड़ने वाली राजनीति लंबे समय तक नहीं चल सकती। यह बात ब्लॉक कार्यालय में साइकिल यात्रा के दौरान विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने कही। उन्होंने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को भी जनता के बीच रखा। साइकिल यात्रा में लाल निर्भय सिंह, अज्जू सिंह, अनिल सिंह, गंगा प्रसाद यादव, प्रदीप शुक्ला सहित अन्य लोग शामिल रहे।
गंजमुरादाबाद प्रतिनिधि के अनुसार समाजवादी साइकिल संदेश यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व उप्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य डा. मुन्ना अलवी व विधायक पुत्र डा. लियाकत ने किया। साइकिल यात्रा के दो गुटों को अलग-अलग क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के रानीपुर ग्रंट, बेहटा मुजावर, संभलखेङ़ा, रघुनीखेड़ा, बिहारी खेड़ा, रामकोट, संचान कोट व अन्य मजरों में जाकर लोगों को प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताईं। इस दौरान कई गांवों में सभाएं भी हुईं। यहां डॉक्टर अल्वी व डॉक्टर लियाकत ने लोगों से अखिलेश यादव को दोबारा मुख्मंत्री बनाए जाने की अपील की। इस दौरान ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह यादव, पूर्व प्रधान कलक्टर यादव, अमित यादव, राजकुमार, संजय सहित अन्य लोग शामिल रहे।