समाजसेवी स्व. वेदपाल मिश्र की 19वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि समारोह एवं आल्हा गायन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भगवंतनगर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने शिरकत की।
वेदपाल मिश्र सेवा संस्थान के तत्वावधान में सोहरामऊ में आयोजित कार्यक्रम में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने स्व. वेदपाल के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया। कहा कि हमारा इतिहास ताकतवर रहा है, यहां निराला, सनेही जैसे महान साहित्यकार और चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों ने जन्म लिया है।
इसी का परिणाम है कि आज हम आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम आयोजक संतोष मिश्र बधाई के पात्र हैं, जो अपने पिता की पुण्य तिथि को समारोह पूर्वक मनाने का कार्य करते हैं।
श्रद्धांजलि समारोह को पूर्व विधायक चंद्रशेखर त्रिवेदी, एमएलसी अरविंद त्रिपाठी, उत्तम चंद्र लोधी, हरि सहाय मिश्र, शंकरलाल गौतम, अवधेश प्रताप सिंह, अरविंद बाजपेई, अखिलेश नारायण बाजपेई, हरिशंकर यादव, योगेश यादव, अरुण सिंह, कमल किशोर शुक्ल आदि ने भी संबोधित किया।
इस दौरान आल्हा गायिका शीलू सिंह राजपूत ने अपने आल्हा गायनसे श्रोताओं में जोश भर दिया। समारोह में बद्री प्रसाद रावत, श्रीराम सिंह, कीरत अवस्थी, अमोल सिंह, शिव शंकर मिश्र, सुनील सिंह, हरिहर किशोर पांडेय, कन्हैया द्विवेदी, रामकुमार मिश्र, जटा शंकर मिश्र, शेर बहादुर यादव, पुत्ती सिंह, अशोक मिश्र, राम सेवक सिंह, अनिल सिंह भी मौजूद रहे।