फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कारीगर व कुम्हार को मुख्यमंत्री देंगे प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत कुम्हार की ट्रेनिंग ले चुके दीपक प्रजापति । - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
सोनिक(उन्नाव)। यूपी दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय समारोह में मुख्यमंत्री के हाथों जनपद के जरी जरदोजी और कुम्हार कला के महिला व पुरुष कारीगर को प्रमाणपत्र मिलेगा। उद्योग विभाग ने 300 कारीगरों को लखनऊ ले जाने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

24 जनवरी को यूपी दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान तीन दिवसीय कार्यक्र्रमों का आयोजन किया जाना है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश भर के 7 जरी जरदोजी कारीगरों को 25 जनवरी को अपने हाथों से प्रमाणपत्र देेंगे। इसमें जिले से दो कारीगरों का नाम भेजा गया है। जिसमें एक जनपद एक उत्पाद में शामिल जरी जरदोजी के टूल किट स्कीम का 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिला सुमन प्रजापति और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत कुम्हार की ट्रेनिंग ले चुके दीपक प्रजापति शामिल हैं।
जिला उद्योग केंद्र की सहायक उपायुक्त रोचना सिंह ने बताया कि वैसे जनपद से 300 कारीगरों (150 ओडीओपी, 150 विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना) को कार्यक्रम में ले जाना है। हालांकि मुख्यमंत्री के हाथों दो को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र मिल सकता है। शेष को प्रमुख सचिव समेत अन्य अधिकारियों के माध्यम से ट्रेनिंग प्रमाणपत्र दिलाया जाएगा। ओडीओपी के तहत 150 प्रशिक्षार्थियों को 10 दिन का और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में भी इतने ही लोगों को 6 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें