फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेटीचंड पर्व पर झूमे भक्त

Sat, 21 Mar 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। चेटीचंड पर्व के अवसर पर शनिवार को शहर में भगवान झूलेलाल की जयंती मनाई गई। इस मौके पर शहर स्थित एक गेस्ट हाउस में भगवान झूलेलाल को मानने वाले लोग एकत्र हुए और पूरे परिवार के साथ हर्षोल्लास से पर्व को मनाया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि सिंध प्रदेश में ठट्ठा नगर में मिरखशाह नामक एक मुगल शासक हुआ था। उसने एलान कर दिया कि जो भी व्यक्ति धर्म परिवर्तन नहीं करेगा उसे मृत्यु दंड दिया जाएगा। इससे दुखी होकर वहां के लोग सिंधु नदी के पास एकत्र हुए और प्रभु का स्मरण किया।

तब भगवान झूलेलाल मछली पर सवार होकर आए और मुगल शासक से लोहा लिया। भक्तों ने इस दिन पूजा पाठ किया और भगवान झूलेलाल को विभिन्न पकवानों का भोग लगाया। इस मौके पर गुरुदीन मल तनेजा, तुलसीदास, साधुराम, रमेश तोलानी, सतीश राजपाल, हिमांशु तनेजा आदि भक्तगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें