फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ के निरीक्षण में सामने आई हकीकत

Thu, 25 Dec 2014 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। असोहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएमओ के निरीक्षण में हकीकत सामने आ गई। सीएमओ को कई डॉक्टर व एक स्टॉफ नर्स अनुपस्थित मिले। इतना ही नहीेें सीएचसी प्रभारी भी निर्धारित समय से तीन घंटे लेट स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। प्रसव कक्ष में भी गंदगी मिली।
विज्ञापन


इससे नाराज सीएमओ ने अनुपस्थित मिले डॉक्टरों का एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की साथ ही स्पष्टीकरण भी मांगा। उन्होंने सीएचसी प्रभारी को निर्धारित समय पर आने की हिदायत दी।

सीएमओ डॉ. गीता यादव बुधवार को सुबह ग्यारह बजे असोहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं। यहां सीएचसी प्रभारी अतुल भारती ही स्वास्थ्य केंद्र नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन


सीमएओे ने जब उपस्थित रजिस्टर देखा तो संविदा पर तैनात स्टॉफ नर्स नीतू भारती के अलावा होम्योपैथिक डॉ. राजवीर सिंह, डॉ. अंकित पांडेय, डॉ. ऋचा पांडेय व डॉक्टर यूसी सचान अनुपस्थित मिले। एआरओ डीके शुक्ला की सीट भी खाली थी। सीएमओ की सूचना पर डॉ. ऊषा यादव स्वास्थ्य केंद्र पहुंची लेकिन लेट आने पर स्पष्टीकरण मांगा गया। सीएमओ ने मरीजाें से बात की तो मरीजों का कहना था कि यहां कभी भी डॉक्टर समय से नहीं आते।

सीएमओ ने जब प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया तो वहां पानी भरा हुआ था। इतना ही नहीं कक्ष के अंदर गंदगी फैली हुई थी। इस पर उन्होंने सीएचसी प्रभारी अतुल भारती को फटकार लगाई और ऐसी व्यवस्था में प्रसव कराने पर कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने सीएचसी प्रभारी को साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।

मरीजों ने बताया बाहर से लिखी जाती हैं दवाएं
उन्नाव। प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं से जब सीएमओ ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली तो मरीजों का कहना था कि यहां कुछ भी स्वास्थ्य केंद्र से नहीं दिया जाता। महंगी दवाएं तो दूर एनस्थीसिया का इंजेक्शन के साथ-साथ डेका ड्रान टेबलेट व अन्य जरूरी दवाएं भी बाहर से भी लानी पड़ रही हैं। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताई।

वर्जन
स्वास्थ्य केंद्र में काफी अनियमितताएं मिली हैं। इतना ही नहीं स्टाफ भी नदारत रहता है। अनुपस्थित मिले डॉक्टरों की सूची बनवाई गई है। उनका एक दिन का वेतन काटने के साथ ही स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। इतना ही नहीं स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई के भी निर्देश दिए गए हैं। - डॉ. गीता यादव, सीएमओ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें