नवाबगंज। मौसम बदलने के साथ ही डायरिया मरीजों का भी इजाफा हुआ है। सीएचसी में दो दिनों में एक दर्जन से अधिक डायरिया मरीजों को उल्टी दस्त आने पर परिजनों ने भर्ती कराया है।
यहां मुन्नी देवी (45) पत्नी माता प्रसाद नवाबगंज, अजय (26) सत्यनारायणदास खेड़ा पुरवा, संजय कुमार (25) मिश्रीगंज नवाबगंज, कमल (18) कुशुंभी नवाबगंज, पुष्पा देवी (16) पुत्री श्रीपाल भवानीपुर, रोशनी (25) पत्नी प्रमोद कुमार कुंजपुर, वसुधा (28) पत्नी भगौती प्रसाद नवाबगंज, आराधना (5) पुत्री रामकिशोर तिवारी नवाबगंज, नीलम (18) पुत्री राजू बरेला नवाबगंज, सोनू (20) पुत्र सुलेमान सुंदरपुर सरैंया अजगैन व नागेंद्र अवस्थी (40) इछौली को पेट दर्द होने के साथ ही उल्टी दस्त होने पर परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
सीएचसी के डॉ. राजेश ने बताया कि मौसम में उतार चढ़ाव होने के कारण डायरिया के मरीज बढ़ रहे हैं। इससे बचाव के लिए लोग साफ सफाई का ध्यान रखें। खुले में रखी मिठाई व फल का सेवन न करें। बासी खाना न खाएं। स्वास्थ्य केंद्र में डायरिया कंट्रोल रूम बना है। इसमें संक्रामक रोगों से बचाव के लिए ओआरएस घोल, जिंक टैबलेट के साथ ही आईवी फ्लूट दवाएं दी जाती हैं। इसके साथ ही गांव में भी टीमें भेजी जा रही हैं।