फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दो ट्राली जोड़कर सवारियां ले जाते ट्रैक्टर का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। एक ट्रैक्टर में दो ट्राली जोड़कर 50 से अधिक सवारियां लेकर जा रहे चालक को चेकिंग के दौरान पुलिस ने मियागंज चौराहे पर रोका। वाहन का चालन किया और एक ट्राली को अलग कराने के बाद जाने दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के करौंदी निवासी खुमानी लाल ट्रैक्टर में दो ट्राली जोड़कर उसमें 50 सवारियां बैठाकर जनपद हरदोई के सुनासीरनाथ मंदिर में लगे मेले में गया था। सोमवार देर शाम लौटते समय मियागंज चौराहे पर चेकिंग कर रहे प्रभारी निरीक्षक श्याम नारायण सिंह की नजर पड़ गई। उन्होंने ट्रैक्टर को रुकवाया।
ट्रैक्टर चालक ने बताया कि इससे पूर्व भी दो ट्राली जोड़कर सवारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाता रहा है। ट्रैक्टर स्वामी व चालक खुमानी लाल मौके पर कोई कागज पुलिस को उपलब्ध नहीं कर सका। जिस पर प्रभारी निरीक्षक ने उसका ई-चालान कर दिया। भविष्य के लिए कड़ी फटकार लगाते हुए एक ट्रॉली अलग कराकर उसे भविष्य में फिर ऐसा न करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें