फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: चैत्र नवरात्र आज से, घरों, मंदिरों में तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। चैत्र नवरात्र आज से शुरू हो रहे हैं। इसके लिए घरों व मंदिरों में देर शाम तक साफ-सफाई होती रही। लोगों ने माता की अगवानी की तैयारियां सोमवार को पूरी कर लीं।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र आज से शुरू हो रहे हैं। माता के उपासकों ने सोमवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया। शहर के दुर्गा मंदिर, पौराणिक कल्याणी मंदिर, काॅलेज रोड स्थित गायत्री मंदिर व बाईपास स्थित अन्नपूर्णा धाम सहित अन्य मंदिरों में माता के पूजन को लेकर पुजारियों व अन्य भक्तों ने मिलकर साफ-सफाई की।
देर शाम तक परिसर की धुलाई व मंदिरों का रंगरोगन किया गया। घरों में भी भक्तों ने साफ सफाई की। घरों में भक्त कलश स्थापना कर माता का पूजन करते हैं। इसलिए लोग बाजारों में पूजन सामग्री खरीदते देखे गए।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र को लेकर मां दुर्गा एवं कुशहरी देवी मंदिर की साज सज्जा एवं रंग रोगन को अंतिम रूप दिया गया। मंदिरों में कमेटी के लोग व्यवस्था चाक चौबंद करने में लगे रहे। मंदिरों के आसपास व आने जाने वाले रास्तों को भी चमाचम किया गया। इसके अलावा फूलों व नारियल वालों ने भी अपनी दुकानें सजा लीं।
मंदिर के व्यवस्थापकों के अनुसार, इन देवी मंदिरों में मंगलवार से आस्था का जनसैलाब उमड़ेगा। भोर पहर से ही मंदिरों के पट खुल जाएंगे।

फलों के दाम बढ़े

उन्नाव। रमजान के साथ ही नवरात्र शुरू होने से फलों के दाम बढ़ गए हैं। 30-40 रुपये प्रति दर्जन बिकने वाला केला सोमवार शाम को 45 से 50 रुपये में बिका। सेब व अनार का दाम 120-140 रुपये प्रति किलो रहा। इसी प्रकार पपीता 20-25 रुपये प्रति किलो के अलावा संतरा भी इतनी ही कीमत में बिका।

-
सुबह 5.50 से 10.03 बजे तक होगी कलश स्थापना
नवाबगंज के आचार्य पं. अमित मिश्रा ने बताया कि कलश स्थापना मुहूर्त सुबह 5:50 से 10:03 बजे तक है। अभिजीत मुहूर्त 11:44 बजे तक होगा। मंगलवार चैत्र शुक्ल पक्ष का पहला दिन नव सवंत्सर का शुभारंभ माना जाएगा। बताया कि नवरात्र की अष्टमी 16 अप्रैल को मनाई जाएगी। व्रत पारायण व श्रीराम नवमी 17 अप्रैल को होगी।

मंदिरों को जाने वाले रास्तों की सफाई
नर सेवा-नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी ने संस्था पदाधिकारियों के साथ देवी मंदिरों के आसपास साफ सफाई करके मार्गों में चूना डाला। उन्होेंने जिला प्रशासन से मंदिरों के आसपास स्वच्छता व सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। कहा कि मंदिर के आसपास अराजकतत्वों को रोकने का व्यापक इंतजाम करें। महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें