फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल बार के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

Wed, 09 Nov 2016 12:32 AM IST
उन्न्ााव
विज्ञापन
उन्नाव सेंट्रल बार के पदाधिकारियों को शपथ दिलाते जिला जज तूफानी प्रसाद। - फोटो : अ
विज्ञापन
जिला जज तूफानी प्रसाद ने मंगलवार को उन्नाव सेंट्रल बार में नव नियुक्त पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पूर्व उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया।
विज्ञापन


 इस अवसर पर जिला जज तूफानी प्रसाद ने कहा कि अधिवक्ताओं को चाहिए कि वह ऐसा काम करें कि समाज में यह प्रतीत हो कि वह अच्छे, पढ़े लिखे व विधि के जानकार हैं। सभी लोग गरीबों व अशक्तों की मदद के लिए भी तत्पर रहें। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ल ने कहा कि यह हम लोगों के लिए गर्व की बात है कि बार एसोसिएशन व सेंट्रल बार हर मुद्दे पर हमेशा साथ रहते हैं। इस मौके पर संस्थापक केशव प्रसाद अवस्थी, सेंट्रल बार अध्यक्ष इंद्रमणि मिश्र, महामंत्री आशीष त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल प्रताप सिंह, संयुक्त मंत्री ज्योति प्रभा, कोषाध्यक्ष मायाशंकर मिश्र व सदस्यों में अंजलि त्रिवेदी, सर्वदानंद द्विवेदी, दीपक अवस्थी, धर्मेंद्र दीक्षित ने शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें