फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित अधिकारियों का सीडीओ ने रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने सुबह 10.15 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। यहां पर प्रभारी सीडीपीओ गीता गुप्ता 8, 9 व 10 सितंबर के साथ शुक्रवार को भी अनुपस्थित पाई गई।
विज्ञापन

सुपरवाइजरों में कमला गौड़, रचना सिंह व मंजू देवी के चार दिनों से कार्यालय न आने की पुष्टि हुई। वहीं सरोसी सीडीपीओ कार्यालय में बाल विकास परियोजना अधिकारी स्वप्निल व प्रधान सहायक अरुण कुमार भी गायब मिले। मुख्य सेविका संध्या, नीलम साहू, अनीता यादव, संगीता देवी, ममता देवी, अनीता देवी के अलावा प्रमिला देवी चतुर्थ श्रेणी कर्मी भी अनुपस्थित मिलीं। सरोसी कार्यालय की मुख्य सेविका मंजूलता का मेडिकल अवकाश प्रमात्र पत्र को संदिग्ध मानते हुए सीडीओ ने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके गौतम एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी डीपी सिंह को इसकी जांच के आदेश दिए।
वहीं, जांच तक मंजूलता के वेतन आहरण पर रोक लगा दी। निरीक्षण के दौरान सरोसी में दो गाड़ियों पर पोषाहार की लोडिंग मिली। मौके पर मौजूद युवक दीप से पूछताछ की लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। वहीं मौके पर विभागीय कोई कर्मचारी नहीं मिला। इस पर सीडीओ ने सभी अनुपस्थित कर्मचारी का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें