फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनचौपाल में सीडीओ ने सुनीं शिकायतें

विज्ञापन
बीघापुर के जंगल बुजुर्ग के मजरा विजयीखेड़ा में जन चौपाल के दौरान महिला को फल की टोकरी देते सीडीओ ? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
पाटन(उन्नाव)। तहसील बीघापुर के जंगल बुजुर्ग के मजरा विजयीखेड़ा में सीडीओ की मौजूदगी में जन चौपाल संपन्न हुई। इस दौरान गांव की महिलाओं व पुरुषों द्वारा की गई शिकायतों पर जांच का आश्वासन देकर अधिकारी निकल गए।
विज्ञापन

जंगल बुजुर्ग गांव के मजरा विजयी खेड़ा की रहने वाली आस्था सिंह (12) पुत्री विपिन सिंह ने 3 फ रवरी को कुछ ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय को प्रार्थनापत्र देकर गांव में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर गांव में गुरुवार को जन चौपाल आयोजित हुई। सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने गांव पहुंच कर लोगों की समस्याएं सुनीं। जन चौपाल में पेंशन, शौचालय व आवास के सर्वाधिक मामले रहे। गांव निवासी शिव नारायन सिंह पुत्र बिंदेश्वरी ने बताया कि उसके नाम आवंटित आवास को बदलकर शिव सिंह और एसके के नाम से आवंटित कर 2 लाख 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। रामशंकर पुत्र महादेव, चंद्रशेखर पुत्र रामेश्वर, श्रीमती पत्नी राजेंदर सिंह समेत 28 लोगों को मिला शौचालय का पैसा निकाल लिया गया मगर उनको आज तक शौचालय नहीं मिले। श्रीराम पुत्र रामदुलारे के नाम से दो शौचालयों का पैसा निकाल लिया गया पर निर्माण एक का नहीं हुआ। गांव के ही रामशंकर पुत्र महादेव ने बताया कि सचिव ने उनको मिले शौचालय में कूट रचित दस्तावेज तैयार करके अन्य महिला की फ ोटो लगाकर पैसे निकाल लिए।
60 निराश्रित महिलाओं ने विधवा पेंशन न मिलने की शिकायत की। चौपाल के दौरान माहौल को गरम होता देख मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि अगर आप लोगों के साथ कुछ गलत हुआ है तो निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने समाज कल्याण को गांव में कैंप कर एक सप्ताह में पेंशन के मामलों के निराकरण की बात कही। बढ़ते तनाव के बीच सीडीओ ने अन्य मामलों में नायब तहसीलदार सुदीप तिवारी, मनरेगा डीसी राजेश कुमार झा व वीडीओ डॉ. डीके सचान की तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच की बात कह चौपाल का समापन कर दिया। एसडीएम बीघापुर दयाशंकर पाठक, उपायुक्त एनआरएलएम प्रदीप कुमार व बीएसए प्रदीप कुमार पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें