फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी आंख रखेगी दलालों पर नजर

Sun, 29 Mar 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। एआरटीओ कार्यालय में दलालों को रोकने के लिए चार सीसी टीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। कैमरे की मॉनीटरिंग एआरटीओ कक्ष से होगी। दिन प्रति दिन दलालों के बढ़ रहे वर्चस्व को देखते हुए ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने ये निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के रवींद्र नायक की ओर से एआरटीओ को निर्देश दिए गए हैं कि कार्यालय में चार सीसी टीवी कैमरे लगवाए जाएं। इन कैमरों की मॉनीटरिंग एआरटीओ प्रशासन के कक्ष से की जाए। अप्रैल में कैमरे लगाने के आदेश दिए गए हैं।

एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेई ने बताया कि सीसी टीवी कैमरे लगवाने के लिए ट्रांसपोर्ट कमिश्नर का आदेश मिला है लेकिन यह चार कैमरे कार्यालय में कहां-कहां लगवाए जाएंगे इसका कोई भी आदेश नहीं मिला है। अप्रैल माह में यह कैमरे भी लग जाने हैं। इसलिए जल्द ही स्थान चयन का आदेश भी प्राप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें