फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान समेत दो के घरों से नगदी-जेवर चोरी

Sun, 08 Jan 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,उन्नाव
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
माखी थानाक्षेत्र के सलेमपुर ग्राम प्रधान समेत दो घरों से चोरों ने सोलर पैनल सहित लाखों की ज्वैलरी व नगदी पार कर दी। खटपट की आवाज सुन घर वालों की नींद खुल गई। परिजन जब तक समझ पाते चोर भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात सलेमपुर व सीताराम खेड़ा में चोरों ने धावा बोला। यहां सलेमपुर ग्राम प्रधान राजकिशोर के घर में लगे सोलर पैनल को चोरों ने पार कर दिया। उसके बाद चोरों ने सीतारामखेड़ा निवासी कल्लू सिंह पुत्र चंद्रिका के घर को निशाना बनाया। यहां पीछे के रास्ते से चोर घर के अंदर घुसे और कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखे जेवर चोरी कर लिए।

घटना के समय परिजन घर में बाहर की ओर बने कमरे में सो रहे थे। चोर 70 हजार रुपये की नगदी भी उठा ले गए। इतना ही नहीं छत पर सौ वाट का सोलर पैनल लगा था। उसे भी खोल ले गए। कल्लू सिंह ने बताया कि चोरों की संख्या लगभग चार थी। जब तक ग्रामीण सक्रिय होते चोर भाग निकले थे। थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें