फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी कर्मी के घर से एक लाख के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के ऊमर गांव में गुरुवार रात फैक्टरी कर्मी के घर को चोरों ने निशाना बनाया। नकदी और जेवर चुराकर भाग गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ऊमर निवासी राजनारायण कानपुर में एक फैक्टरी में काम करते हैं। उनकी पत्नी रेशमा व बच्चे घर पर अकेले थे। देर रात चोर पीछे की दीवार से बल्ली के सहारे छत पर चढ़े। घर में घुसकर बक्से का ताला तोड़कर दो हजार रुपये और करीब एक लाख के जेवर चुरा लिए। खटपट सुनकर रेशमा की आंख खुली तो उसने शोर मचाया।
विज्ञापन

आसपास के लोग भी आ गए लेकिन तब तक चोर फरार हो गए थे। कोतवाल अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित ने चोरी की तहरीर दी है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें