गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर रविवार शाम छह बजे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे धान के खेत में पलट गई। हादसे में कार सवार दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। सभी लोग कपिलेश्वर मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव भिखारीपुर पतसिया निवासी दिनेश कुमार (50) पत्नी सुमन (47), बेटा अंकित (22) और परिवार की सोनी (18) पुत्री रामभजन के साथ कार से क्षेत्र के गांव कटिया भिखारीपुर स्थित कपिलेश्वर महादेव मंदिर दर्शन करने गए थे। सोमवार शाम छह बजे लौटते समय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बांगरमऊ कोतवाली के गांव आलमऊसराय के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नीचे जाकर धान के खेत में पलट गई। घटना में चारों घायल हो गए। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि सभी घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।