फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में भिड़ी कार, एक की मौत

विज्ञापन
car accident
विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर शाहपुर तोंदा गांव के सामने ट्रक के अचानक ब्रेक लेने से पीछे आ रही तेज रफ्तार कार पीछे घुस गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कार चला रहा युवक दिल्ली से पुरानी स्कॉर्पियो खरीदकर गोरखपुर जा रहा था।


गोरखपुर जिले के गाजीपुर निवासी तबारक हुसैन (45) पुत्र अहमद अली ने दिल्ली में पुरानी स्कॉर्पियो खरीदी थी। वह शनिवार सुबह दिल्ली से स्कार्पियो लेकर आगरा होते हुए गोरखपुर जा रहा था। कार को तबारक हुसैन चला रहा था। दिल्ली के बेगमपुरा थानाक्षेत्र के सत्यम विहार कालोनी निवासी मोहन शर्मा (27) पुत्र राम मोहन साथ में बैठा था। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर शाहपुर तोंदा गांव के सामने कार के आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक ली।
विज्ञापन



रफ्तार तेज होने से स्कार्पियो ट्रक में घुस गई। हादसे में तबारक हुसैन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मोहन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। हादसे की सूचना पर मोहान चौकी इंचार्ज दिनेश मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने मोहन को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



मोहन की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तबारक हुसैन की जेब से मिले कार्ड पर लिखे मोबाइल नंबर पर परिजनों को जानकारी दी गई।
प्रभारी कोतवाल हसनगंज सुनील सिंह ने बताया कि परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई है। उनके आने के बाद ही हकीकत सामने आ पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें