फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलरी शॉप से 6 लाख के जेवर लेकर कार चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर की सराफा दुकान से सराफा व्यापारी का चालक जेवर भरा बैग लेकर भाग निकला। पीड़ित के अनुसार बैग में 6 लाख कीमत के जेवर थे। सराफ के बेटे ने अपनी कार के चालक को भेजकर दूसरी दुकान से जेवर लेने भेजा था। वह जेवर लेकर निकला लेकिन रास्ते में मोतीनगर मोहल्ले में कार खड़ीकर जेवर लेकर भाग निकला। सराफा व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आवास विकास निवासी मुकेश शुक्ला की शहर की आवास विकास कॉलोनी और इंद्रानगर में ज्वैलरी की दो दुकानें हैं। 28 फरवरी को आवास विकास वाली दुकान पर मुकेश का बेटा आदर्श बैठा था। दोपहर को कुछ ग्राहक ज्वैलरी खरीदने पहुंचे। ज्वैलरी पसंद न आने पर दुकान पर बैठे मुकेश के बेटे आदर्श ने कार चालक पुरवा के धन्नीपुर निवासी अनुज बाजपेई को इंद्रानगर वाली दुकान से जेवर लेने के लिए भेजा। चालक पहुंचा और लगभग 6 लाख कीमत के 125 ग्राम जेवर लेकर दूसरी दुकान के लिए निकला। मुकेश का आरोप है कि चालक अनुज ने मोहल्ला मोतीनगर में कार सड़क के किनारे खड़ी की और जेवर लेकर भाग निकला। काफी देर बाद तक उसके आवास विकास वाली दुकान न पहुंचने पर दुकान संभाल रहे आदर्श ने इंद्रानगर वाली दुकान पर बैठे चाचा सुशील को फोन कर जानकारी ली।
चाचा ने लगभग एक घंटे पहले चालक को जेवर देकर दुकान भेजने की बात कही तो आदर्श के होश उड़ गए। उसने चालक को फोन मिलाया तो फोन भी बंद जाता रहा। व्यापारी ने चालक की काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद सराफा व्यापारी मुकेश व उसके बेटे आदर्श ने कोतवाली पहुंच पुलिस को आपबीती बता कार्रवाई की मांग की। चालक का पता लगाने के लिए पुलिस ने उसके घर जाकर संपर्क किया लेकिन वह नहीं मिला। कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि चालक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। उसके मोबाइल को भी सर्विलांस पर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें