एक्सप्रेसवे पर जगटापुर के पास हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : एक्सप्रेसवे पर जगटापुर के पास हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार बुधवार सुबह सात बजे जगटापुर गांव के सामने सड़क पर नोपार्किंग में खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में कार चालक सहित दो लोग गंभीर घायल हो गए। उन्हें बांगरमऊ सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
राजस्थान प्रांत के जिला टोंक के थाना टोंडारायसिन के गांव भेरूपुरा निवासी चालक शोभाराम मीना गुजरात से ट्रेलर में टायल्स लादकर आजमगढ़ जा रहा था। बुधवार सुबह ट्रेलर के इंजन को ठंडा करने के लिए लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली के जगटापुर टोल प्लाजा के पास रुक गया। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ट्रेलर में पीछे से टकरा गई। हादसे में कार चालक दिल्ली के बाड़ा हिंदूरऊ निवासी नाजिम (39) साथ रही रिश्तेदार नोएडा के सूरजकुंड निवासी फारिया (33) पुत्री फरीन गंभीर घायल हो गए। यूपीडा और पीआरवी ने दोनों को बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया।कोतवाल चंद्रकांत ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रेलर लेकर भाग गया है। उसका पता लगाया जा रहा है।