फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर नोपार्किंग में खड़े ट्रेलर में पीछे से भिड़ी कार, दाे घायल

Thu, 07 Aug 2025 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर जगटापुर के पास हादसे में क्षतिग्रस्त कार।  - फोटो : एक्सप्रेसवे पर जगटापुर के पास हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार बुधवार सुबह सात बजे जगटापुर गांव के सामने सड़क पर नोपार्किंग में खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में कार चालक सहित दो लोग गंभीर घायल हो गए। उन्हें बांगरमऊ सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

राजस्थान प्रांत के जिला टोंक के थाना टोंडारायसिन के गांव भेरूपुरा निवासी चालक शोभाराम मीना गुजरात से ट्रेलर में टायल्स लादकर आजमगढ़ जा रहा था। बुधवार सुबह ट्रेलर के इंजन को ठंडा करने के लिए लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली के जगटापुर टोल प्लाजा के पास रुक गया। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ट्रेलर में पीछे से टकरा गई। हादसे में कार चालक दिल्ली के बाड़ा हिंदूरऊ निवासी नाजिम (39) साथ रही रिश्तेदार नोएडा के सूरजकुंड निवासी फारिया (33) पुत्री फरीन गंभीर घायल हो गए। यूपीडा और पीआरवी ने दोनों को बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया।कोतवाल चंद्रकांत ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रेलर लेकर भाग गया है। उसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें