फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर कंटेनर से टकराई कार, बाल-बाल बचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। दिल्ली से बनारस जा रहे एसीबी इंडिया लिमिटेड कंपनी छत्तीसगढ़ के मालिक के काफिले की कार एक्सप्रेसवे पर रघुरामपुर गांव के पास आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। घटना में कार चालक और फॉलाेअर बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूसरी कार की व्यवस्था कराकर गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

न्यू दिल्ली चाड़क्यपुरी मार्ग के राजदूत मार्ग वीरसेन (65) एसीबी इंडिया लिमिटेड कंपनी छत्तीसगढ़ के मालिक हैं। वह अपनी पत्नी, दो बेटे व बहू के साथ पांच लग्जरी कारों के काफिले के साथ दिल्ली से बनारस शिवजी के दर्शन करने जा रहे थे। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शाम 5:30 बजे बांगरमऊ कोतवाली के गांव रघुरामपुर के पास आगे चल रहे कंटेनर से ओवरटेक करते समय काफिले की कार पीछे से टकरा गई।
कार छत्तीसगढ़ निवासी रामदुलारे चला रहा था। साथ में फालोअर रामकुमार बैठा था। दोनों बाल-बाल बच गए। मौके पर बांगरमऊ कोतवाली पुलिस के साथ कन्नौज जिले की ठठिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच क्षतिग्रस्त कार को रास्ते से हटाया और दूसरी कार किराये पर मंगाकर बनारस भेजा। बांगरमऊ कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि कार क्षतिग्रस्त हुई है। सभी लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें