फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन पत्र खरीदने उमड़े दावेदार

Sat, 26 Sep 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। नामांकन पत्रों की बिक्री के दूसरे दिन जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए एडीएम कार्यालय से 86 नामांकन पत्र बिके। वहीं ब्लाकों में भी नामांकन पत्र खरीदने वालों की भीड़ रही।
विज्ञापन


शनिवार को एडीएम कार्यालय से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 86 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इससे पहले शुक्रवार को पहले दिन 35 पत्र बिके थे। बिछिया प्रथम व द्वितीय के लिए 13-13, तृतीय के लिए 11 व चतुर्थ के 7 नामांकन पत्र बिके। इसी प्रकार पुरवा प्रथम के 16 और द्वितीय के 3 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। असोहा प्रथम के लिए 6, द्वितीय के लिए 8 और तृतीय के 11 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे। हिलौली चतुर्थ के 3, तृतीय के 6, द्वितीय के 10 और प्रथम के 6 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।

ब्लाक कार्यालयों से करीब पांच सौ से अधिक नामांकन पत्र बिक गए। मौरावां प्रतिनिधि के अनुसार, बीडीसी के 350 पत्र बिके हैं। औरास प्रतिनिधि के अनुसार, कुल 19 पर्चों की बिक्री हुई। पहले चरण में जिले की पुरवा, हिलौली, बिछिया व असोहा ब्लाक में चुनाव प्रक्रिया होनी है। इन ब्लाकों की जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य सीटों के लिए 9 अक्टूबर को चुनाव होगा। इसके लिए 28 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें