फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर सफाई के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन

Fri, 07 Aug 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। आसीवन नहर शाखा की सफाई न होने, जगह-जगह सिल्ट व बंधे लगे होने के कारण खेतों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे नाराज किसानों ने सिंचाई विभाग परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में हंगामे की स्थित बनी रही।
विज्ञापन


गुरुवार को सिंचाई विभाग परिसर में किसानों के धरना-प्रदर्शन में मकूर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य बृजपाल यादव ने कहा कि नहर की सफाई न होने के कारण नहर में जगह-जगह सिल्ट पड़ी है। फसलें सूख रही हैं। वहीं कुछ दबंग अपने खेतों की सिंचाई के लिए जगह-जगह बंधे लगाए हुए हैं जिससे अन्य किसानों के खेत में पानी नहीं जा पाता है।

कहा कि आलाधिकारी भी नहर की सफाई की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे किसानों की काफी नुकसान हो रहा है। किसानों ने सिंचाई विभाग के एक्सईएन की अनुपस्थित में एसडीओ रन सिंह को ज्ञापन देकर नहर सफाई की मांग की। इस दौरान एसडीओ ने फोन पर मामले की जानकारी विभागीय उच्चाधिकारियों को दी और जल्द नहर सफाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इसके बाद डीएम को ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट भवन पहुंचे और वहां डीएम की अनुपस्थित में सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री से संबोधित ज्ञापन दिया तथा नहर की जल्द सफाई कराने की मांग की। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में हंगामे की स्थित बनी रही। ज्ञापन देने वाले किसानों में आदित्य प्रताप सिंह, श्रवण तिवारी, आलोक सिंह, हरि प्रसाद रावत, नंद कुमार, जमुना सिंह, मुकुंद मोहन त्रिपाठी, चंद्रशेखर लोधी, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें