फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हसनगंज सीएचसी में शुरू हुआ सीजर ऑपरेशन

Mon, 27 Apr 2026 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। सीएचसी में पहली बार सफलतापूर्वक सीजर ऑपरेशन किया गया। इससे अब गर्भवतियों को 50 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। पहले चरण में हर महीने कम से कम पांच सीजर का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


हसनगंज सीएचसी में शुक्रवार को ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में पहला सफल सीजर ऑपरेशन किया गया। मियागंज ब्लॉक के सारंगहार निवासी खुशबू पत्नी अंकित सिंह का ऑपरेशन कर प्रसव कराया गया। डॉ. अखिलेश विक्रम सिंह, डॉ. जितेंद्र, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. अमित अग्रवाल मौजूद रहे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि सीएचसी में सीजर ऑपरेशन की सुविधा अब सीएचसी में शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें