फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव : लोडर की टक्कर से बाइक सवार दो राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। बिठूर-चकलवंशी मार्ग पर लोडर ने बाइक सवार दो राजमिस्त्रियों को टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से दोनों के सिर में चोट आ गई। अस्पताल ले जाने तक उन्हाेंने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक लोडर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के सदमपुर गांव निवासी रामस्वरूप (32) और उसका पड़ोसी अभिमन्यु (23) राजमिस्त्री थे। रविवार सुबह दोनों काम पर चकलवंशी गए थे।
शाम करीब छह बजे घर लौटने के दौरान पावा गांव के सामने से विपरीत दिशा से आ रहे लोडर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। माखी थानाध्यक्ष रामआसरे चौधरी ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी सफीपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक रामस्वरूप की पत्नी मालती व दो बेटे हैं। अभिमन्यु अविवाहित था। उसकी मां मालती व अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें