फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथराव के बीच 83.6 प्रतिशत वोटिंग

Sat, 01 Oct 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
voting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिकंदरपुर सरोसी की ग्राम पंचायत भतावां की रिक्त प्रधान सीट पर शुक्रवार को उपचुनाव हुआ। मतदान शुरू होने के कुछ देर बाद ही फर्जी वोटिंग की अफवाह पर पत्थरबाजी शुरू हो गई। पथराव में पांच लोग चुटहिल हो गए। सूचना पर आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। विवाद और बवाल की आशंका पर पुलिस ने पुरुष मतदाताओं को कुछ देर तक के लिए वोट डालने से मना कर दिया। सुबह दस बजे तक केवल महिलाओं के ही वोट डलवाए गए। दस बजे के बाद पुरुषों की बारी आई। वोटरों में उत्साह का ही नतीजा रहा कि 83.6 प्रतिशत वोट पड़े।  कुल 2424 मतदाताओं में से 2080 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


सिकंदरपुर सरोसी की ग्राम पंचायत भतावां में प्रधान मोतीलाल की मौत से रिक्त हुई सीट पर पूर्व प्रधान के भाई कमलेश समेत पांच प्रत्याशी शकुंतला, रेनू, हीरालाल और कुशला चुनाव मैदान में थीं। शुक्रवार को उपचुनाव हुआ। महीनों तक सभी प्रत्याशियों ने प्रचार प्रसार में ताकत झोंक दी। इसी का नतीजा रहा कि भतावां बूथ पर सुबह पांच बजने से पहले ही मतदाताओं का मजमा लग गया। उधर, फर्जी वोटर जुटाए जाने की अफवाह पर दो प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। बवाल की सूचना पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह, सीओ सिटी ह्रदयेश कुमार, कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक लोग भाग गए थे। बवाल की आशंका को देखते हुए अधिकारियों ने सुबह 7 बजे से 10 बजे तक महिलाओं के वोट डलवाए गए। अधिकांश महिलाओं के वोट पड़ने के बाद पुरुषों और महिलाओं को एक साथ मतदान करने की छूट दी गई। भतावां और इसी ग्राम पंचायत के पटियारा बूथ पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। ग्राम पंचायत के मतदाताओं में काफी उत्साह रहा।

दो प्रत्याशियों में कांटे का मुकाबला
उपचुनाव में पूर्व स्व. प्रधान मोतीलाल के छोटे भाई कमलेश और पिछले चुनाव में रनर रहे हीरालाल के बीच मुख्य मुकाबला रहा। कई बार से किस्मत आजमा रहे हीरालाल के समर्थकों में काफी उत्साह रहा वहीं कमलेश के साथ भी समर्थकों का मेला रहा। ग्रामीणों के अनुसार दोनों ही एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। नतीजा तो मतगणना के बाद ही सामने आएगा।
विज्ञापन


उड़ती रही फर्जी वोटिंग की अफवाह
मतदान के दौरान फर्जी वोटिंग की अफवाह और शिकायतों से माहौल गर्म रहा। हालांकि सुरक्षा में तैनात पुलिस और चुनाव अधिकारी शंकाओं का समाधान कर प्रत्याशियों के समर्थकों को शांत कराते रहे। कई बार तो विवाद की स्थिति भी बनी लेकिन अधिकारियों के दखल के बाद लोग शांत हो गए।

चार अक्तूबर को होगी मतगणना
सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान के बाद के बाद चुनाव कमियों ने अधिकारियों और प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंटों की मौजूदगी में मतपेटियों को सील किया। मतों की गिनती 4 अक्टूबर मंगलवार को मतगणना होगी। गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें