फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बाजार गुलजार, व्यापारियों के चेहरे मुस्कुराए

विज्ञापन
भाई की कलाई के लिए राखी पसंद करती बहनें। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। कोरोना की मार के कारण लंबे समय बाद रक्षाबंधन पर बाजार गुलजार होने से व्यापारियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

शनिवार को बाजारों में भीड़ उमड़ी। लोगों ने कपड़े, आभूषण, मिठाई, मेवा और राखी खरीदी। व्यापारियों ने कहा कि पिछले कई माह बाद बाजारों में रौनक लौटी है। रविवार के लॉकडाउन से पाबंदी हटने के बाद रविवार को और खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है।
रविवार को को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। शनिवार को लोगों ने राखी, मिठाई व अन्य उपहार की खरीदारी की। भाइयों ने बहनों को देेने के लिए कपड़े, आभूषण व बहन की पसंद की चीजें खरीदीं। बहनों ने राखी, मिठाई, गिफ्ट पैक खरीदे। इस बार पैकेट बंद मिटाई, चाकलेट व मेवा के गिफ्ट पैक का खूब चलन देखने को मिला। शहर के सदर बाजार, धवन रोड, छोटा चौराहा, वीडी मार्केंट में खूब भीड़ रही। व्यापारियों ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते बंदी और कर्फ्यू के चलते व्यापार को काफी नुकसान पहुंचा है। अब काफी दिनों बाद बाजार में रौनक आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए बसों में यात्रियों की भीड़ रही। लखनऊ-कानपुर हाईवे, उन्नाव-हरदोई मार्ग, बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग सहित अन्य ग्रामीण रूटों पर चलने वाली परिवहन निगम की बसों में दिनभर भीड़ रही। परिवहन निगम के एआरएम आरके उपाध्याय ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर जिले के विभिन्न रूटों पर 76 बसे चलाई जाएंगी। बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा होगी। महिलाओं के साथ उनकी बेटियों को भी टिकट नहीं लेना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें