फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सिरधरपुर से बस का संचालन बंद, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। सिरधरपुर से लखनऊ तक चलने वाली इकलौती रोडवेज बस दो दिन से खराब है। इससे यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के सिरधरपुर गांव से केसरबाग डिपो की एक रोडवेज बस लखनऊ के लिए करीब एक दशक से संचालित है। खटारा हो चुकी यह बस आए दिन खराब होती रहती है। दो दिन पहले इस बस के गियर बॉक्स में तकनीकी खराबी आ गई। इससे खराब बस लखनऊ के वर्कशाॅप में खड़ी हो गई है।
इस बस का संचालन बंद होने से सिरधरपुर, भिखरियापुर, बल्लापुर, कुशराजपुर, भिलोई, देवरिया, लोनारी, बाजीपुरवा, लहरापुर, गंजमुरादाबाद, गंजजलालाबाद, बरौंकी, सुलतानपुर कोट, चकहनुमान, हरईपुर, चहोलिया, महोलिया, ब्योलीइस्लामाबाद आदि कई गांवों के यात्रियों को लखनऊ आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के गुड्डू पाठक, सोनू सिंह चंदेल, संतोष त्रिपाठी, शिव शंकर गुप्ता, नीरज त्रिपाठी, अंकित मौर्या, राजेश आदि ने परिवहन निगम से खटारा रोडवेज बस के स्थान पर नई बस चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिचालक विनोद राठौर ने बताया कि रोडवेज बस के गियर बक्से में तकनीकी खराबी आ जाने से उसे लखनऊ के वर्कशॉप में खड़ा कर दिया गया है। जिसके बनने में एक सप्ताह का समय लग सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें