फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो स्टूडियो में आग से पूरा सामान जला

विज्ञापन
गंजमुरादाबाद कस्बा स्थित दुकान में आग लगने के बाद जला पड़ा सामान दिखाता दुकानदार। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद(उन्नाव)। नगर में सदर बाजार स्थित एक फ ोटो स्टूडियो में बुधवार आधी रात को अज्ञात कारणों से आग लग गई। नागरिकों के प्रयासों के बाद सफ लता न मिलने पर फ ायर ब्रिगेड की गाड़ी की मदद से दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। आग के बुझने से पहले दुकान का सारा सामान जलकर राख में तब्दील हो गया। इस घटना में करीब 15 लाख रुपये तक का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंच कर लेखपाल ने नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन

मोहल्ला गढ़ी निवासी मुकेश कुमार कुशवाहा की नगर की सदर बाजार में फ ोटो स्टूडियो की बड़ी दुकान है। लॉकडाउन में दुकान बंद रह रही है। रात करीब 1 बजे इस दुकान के अंदर अज्ञात कारणों से आग लग गई। करीब डेढ़ बजे गश्त करते हुए नगर की चौकी पुलिस निकली। अंदर से तेज धुआं निकलते देख सामने के इश्तियाक के मकान की कुंडी खटखटाकर दुकान मालिक के नाम, पते की जानकारी ली। फिर मुकेश कुमार कुशवाहा को फ ोन पर बताया। उसके आने के बाद जेट पंप चलाकर नागरिकों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन घंटों मशक्कत के बाद भी आग पर जब काबू नहीं पाया जा सका तब लोगों ने फ ायर ब्रिगेड स्टेशन को सूचना दी।
फ ायर ब्रिगेड के जवानों और नगर चौकी पुलिस के अथक प्रयासों से करीब दो घंटे बाद किसी प्रकार आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक दुकान में रखा चार लैपटॉप, एक कंप्यूटर मशीन, पांच प्रिंटर, तीन डिजिटल कैमरा, दो वीडियो कैमरा, 60 एंड्रॉयड व कीपैड मोबाइल फ ोन, कई पेनड्राइव व दर्जनों मोबाइल चार्जर सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक और चौकी प्रभारी विजय कुमार ने शार्टसर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। आगजनी में करीब 15 लाख रुपये का नुकसान होने की संभावना दुकान मालिक ने जताई है। क्षेत्रीय लेखपाल विनोद कुमार ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का आकलन किया। लेखपाल ने बताया कि जांच रिपोर्ट एसडीएम को देंगे।
विज्ञापन

उधर, औरास थानाक्षेत्र के रामपुर गढौवा गांव निवासी सुंदर मौर्य के घर के बाहर रखे छप्पर में बुधवार शाम 7 बजे आग लग गई। आग की लपटें देख ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू की लेकिन तब उसकी पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। पीड़ित के अनुसार, अनाज, कपड़े और नगदी मिलाकर करीब 40 हजार की गृहस्थी जल गई। अनुमान है कि आग रास्ते में निकलते समय किसी के जलती बीड़ी फेंकने से लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें